लाइव न्यूज़ :

इराक में अमेरिकी बलों की मौजूदगी वाले सैन्य हवाईअड्डे पर रॉकेट दागे गए: अमेरिकी बल

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:03 IST

Open in App

बगदाद, तीन मार्च (एपी) पश्चिमी इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों की मौजूदगी वाले एक सैन्य हवाईअड्डे को निशाना बनाकर बुधवार को कम से कम 10 रॉकेट दागे गए।

गठबंधन और इराकी बलों ने यह जानकारी दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं।

गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि अनबार प्रांत के ऐन अल-असद सैन्य हवाईअड्डे पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रॉकेट दागे गए।

मारोट्टो ने बताया कि इराकी सुरक्षा बल इस हमले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।

बाद में, इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सुरक्षा बलों ने मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किए गए लॉन्च पैड का पता लगा लिया है।

इराकी सेना के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ये रॉकेट अनबार के अल बगदादी इलाके में पाए गए।

यह रॉकेट हमला ऐसे समय में हुआ है, जब दो दिन बाद पोप फ्रांसिस इराक की यात्रा पर आने वाले हैं और इस दौरान उनका बगदाद, दक्षिणी इराक और इरबिल जाने का कार्यक्रम है।

अमेरिका ने पिछले सप्ताह सीरिया-इराक की सीमा के पास ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे, जिसमें मिलिशिया के एक सदस्य की मौत हो गई थी। अमेरिका के उस हमले के बाद यह पहला हमला है। अमेरिकी हमले के बाद से जवाबी हमले की आशंका जताई जा रही थी ।

पिछले साल बगदाद हवाईअड्डे के बाहर अमेरिका के हमले में इराकी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। बुधवार को उसी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया, जिस पर सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए पिछले साल जनवरी में मिसाइलों से हमला किया गया था।

इस सैन्य अड्डे पर डेनमार्क के भी सैनिक थे। डेनमार्क ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐन अल असद पर गठबंधन बल इराकी सरकार के अनुरोध पर आए थे, ताकि देश में स्थिरता कायम हो सके और देश की सुरक्षा हो सके।

डेनमार्क के विदेश मंत्री जेप्पे कोफोद ने ट्वीट किया, ‘‘इराक में ऐन अल असद सैन्य अड्डे पर निंदनीय हमले पूर्णतय: अस्वीकार्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'