लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में सड़क सुरक्षा के लिहाज से दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें, भारत चौथे स्थान पर

By भाषा | Updated: March 19, 2021 10:40 IST

वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर अमेरिका और दूसरे स्थान पर थाईलैंड है। एक सर्वे में ये बात सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय चालक प्रशिक्षण कंपनी ‘जुतोबी’ ने तैयार की है गाड़ी चलाने के मामले में खतरनाक देशों की लिस्टखतरनाक देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थाईलैंड और तीसरे स्थान पर अमेरिका हैसर्वे के अनुसार सबसे सुरक्षित सड़कें नॉर्वे में हैं, इसके बाद जापान का नंबर

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका दुनिया में किसी भी अन्य देश की तुलना में वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देश है जबकि भारत चौथे स्थान पर है। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय चालक प्रशिक्षण कंपनी ‘जुतोबी’ ने किया है।

इस अध्ययन में कुल 56 देशों को शामिल किया गया और वाहन चलाने के मामले में सबसे खतरनाक देशों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर थाईलैंड और तीसरे स्थान पर अमेरिका है। अध्ययन के अनुसार सबसे सुरक्षित सड़कें नॉर्वे में हैं और इसके बाद जापान का स्थान है तथा तीसरे स्थान पर स्वीडन है।

जुतोबी ने कहा, ‘‘हमने सभी देशों का विश्लेषण पांच तथ्यों के आधार पर किया। प्रत्येक को सभी तथ्यों के लिए 10 में से पहले सामान्य अंक दिए और बाद में सभी पांच तथ्यों के आधार पर अंतिम अंक का औसत निकाला।’’

इन तथ्यों में प्रत्येक 100,000 जनसंख्या में सड़क पर होने वाली मौत, वाहन की अगली सीटों पर बैठे लोगों के सीट बेल्ट पहनने का प्रतिशत और शराब के सेवन की वजह से होने वाली दुर्घटना से मौत जैसे तथ्यों को शामिल किया गया था। ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन के ‘ग्लोबल हेल्थ ऑब्जर्वेटरी’ आंकड़ों पर आधारित है।

वहीं जुतोबी के अध्ययन में सामने आए आंकड़ों को जस्टिस प्रोजेक्ट एस ए (जेपीएसए) ने चुनौती दी है। यह एक गैर सरकारी संगठन है जो दक्षिण अफ्रीका में सड़क यातायात के नियमों में सुधार के प्रति काम करता है।

जेपीएसए के अध्यक्ष हॉवर्ड देम्बोवस्की ने कहा कि इस सूची में दुनिया के सबसे खराब देशों में दक्षिण अफ्रीका को शामिल करना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन के लिए जुतोबी ने पुराने आंकड़ों का इस्तेमाल किया है।

टॅग्स :रोड सेफ्टीसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?