लाइव न्यूज़ :

रिहाना ने ट्वीट की टॉपलेस तस्वीर, गले में पहना है भगवान गणेश का पेंडेंट

By विनीत कुमार | Updated: February 16, 2021 15:19 IST

रिहाना का एक ट्वीट एक बार फिर चर्चा में गया है। रिहाना ने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर शेयर की है। इसमें वे गले में भगवान गणेश का पेंडेंट पहनी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिहाना की टॉपलेस तस्वीर पर विवाद, गणेश का पेंडेंट पहनकर फोटोशूट कराने पर हो रही है आलोचनाइससे पहले किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट से मचा था बवालतस्वीर पर राम कदम ने साधा कांग्रेस पर निशाना, पूछा- क्या अब भी कांग्रेस रिहाना का समर्थन करेगी

किसान आंदोलन पर हाल में ट्वीट के बाद चर्चा में रही पॉप सिंगर रिहाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में रिहाना टॉपलेस पोज देती नजर आ रही हैं। रिहाना ने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए ये फोटोशूट कराया है। हालांकि, रिहाना द्वारा इस तस्वीर में भगवान गणेश का पेंडेंट पहने जाने पर विवाद छिड़ गया है।

सोशल मीडिया पर रिहाना की आलोचना की जा रही है। रिहाना ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है, when PopcaanMusic said “me nuh wan ya wear no lingerie tonight fa me girl”. इस तस्वीर में रिहाना कई और एक्सेसरीज पहनी हुई नजर आ रही हैं। 

रेहाना के इस ट्वीट के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और लोग नाराजगी भी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या है। आप जब किसी के धर्म को नहीं जानते, तो उसका इस्तेमाल क्यों करते हैं। ये अपमानजनक है। हमारे भगवान को वहां से हटाओ।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'गणेश जिनकी पूजा हिंदू धर्म में होती है, उनकी मूर्ति वाली नेकलस क्यों इस्तेमाल की गई।' 

राम कदम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इस तस्वीर के बाद महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक राम कदम का भी बयान आया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'षड्यंत्र के तहत रिहाना ने नगन अवस्था में भगवान गणेश जी पेंडेंट पहन कर किया देवतावो का अपमान किया। क्या अब भी कांग्रेस रिहाना का समर्थन करेगी? या विरोध?'

गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में रिहाना ने कृषि कानूनों के खिलाफ भारत में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए ट्वीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर तब इंटरनेट बंद करने की आलोचना भी की थी।

रिहाना मे सीएनएन के एक लेख के साथ ट्वीट किया था, ‘हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ रिहाना के ट्विटर पर दस करोड़ फॉलोवर हैं और उनके इस ट्वीट के बाद भारत में बहस छिड़ गई थी।

टॅग्स :रिहानाभगवान गणेशकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठDhanteras 2025 के दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा का समय और सबकुछ

पूजा पाठDiwali Rangoli 2025: इस दिवाली बनाए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शोभा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा