लाइव न्यूज़ :

जलवायु के क्षेत्र में निवेश करें धनी देश : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन

By भाषा | Updated: April 22, 2021 23:01 IST

Open in App

लंदन, 22 अप्रैल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अगर हम पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भविष्य का निर्माण करेंगे तो कोविड-19 महामारी के बाद की दुनिया पहले से कहीं बेहतर होगी और दुनिया के धनी देशों को इसमें आगे बढ़कर निवेश करने की जरुरत है।

‘पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर अमेरिका के नेतृत्व में हो रहे वर्चुअल जलवायु सम्मेलन में जॉनसन ने ब्रिटेन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनका देश कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने के लक्ष्य से कानून बनाने वाला पहला देश है और अपने लक्ष्य को वह आधा हासिल कर चुका है।

उन्होंने कहा कि नवंबर में ग्लासगो में होने वाले ब्रिटेन के कोप26 जलवायु सम्मेलन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए तेजी से काम करने की दिशा में कानून बनाया है और तय किया है कि 2035 तक कार्बन उत्सर्जन को 78 प्रतिशत तक घटा दिया जाएगा।

जॉनसन ने कहा, ‘‘हम पूरी दुनिया के साथ मिलकर ऐसा कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि सबसे धनी देशों को साथ आगे बढ़कर 2009 में किए गए 100 अरब अमेरिकी डॉलर के अनुदान के वादे से ज्यादा देना होगा।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया भर के 40 नेताओं ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा