लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रतिबंध बढ़ाए गए

By भाषा | Updated: July 12, 2021 09:55 IST

Open in App

सियोल, 12 जुलाई (एपी) दक्षिण कोरिया में लगातार छठे दिन कोविड-19 के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आने के बाद राजधानी के अधिकतर हिस्सों में प्रतिबंध बढ़ा दिए गए हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी के अनुसार, सोमवार को संक्रमण के 1100 नए मामले सामने आए, जिनमें से 780 से अधिक मामले राजधानी सियोल और नजदीकी इंचियोन और ग्योंगगी प्रांत में सामने आए। अधिकारियों ने यहां सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए सख्त प्रतिबंध लगाए हैं, जो सोमवार से अमल में आए हैं।

इन नए प्रतिबंधों के अनुसार, शाम छह बजे के बाद तीन या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक है। ‘नाइट क्लब’ और गिरजाघर बंद रहेंगे। अस्पतालों और ‘नर्सिंग होम्स’ में लोगों के मरीजों से मिलने जाने पर भी रोक है।

दक्षिण कोरिया में केवल इस महीने ही 12,100 से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में अभी तक कुल 1,69,146 मामले सामने आए हैं और 2,044 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की 30.4 प्रतिशत आबादी को ही अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगी है। दक्षिण कोरिया की आबादी कुल 5.1 करोड़ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'