लाइव न्यूज़ :

अरब देशों पर इस्लामिक स्टेट के उभार में मदद का आरोप लगाने वाले लेबनान के विदेश मंत्री का इस्तीफा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:18 IST

Open in App

बेरूत, 19 मई (एपी) लेबनान के कार्यवाहक विदेश मंत्री शरबिल वेहबी ने खाड़ी के अरब देशों पर इस्लामिक स्टेट समूह के उभार में मदद करने का आरोप लगाने से खड़े हुए विवाद के बाद बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

वेहबी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति मीशाल औन से मुलाकात कर उन्हें पद से मुक्त करने का अनुरोध किया था।

सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत ने अपनी-अपनी राजधानियों में लेबनान के राजदूतों को तलब कर अल-हुर्रा समाचार चैनल पर साक्षात्कार के दौरान वेहबी द्वारा की गई टिप्पणियों पर विरोध प्रकट किया।

वेहबी ने सोमवार को दिये साक्षात्कार में कथित तौर पर कहा था कि ''मित्र और बंधु देशों ने सीरिया, इराक और लेबनान में इस्लामिक स्टेट के उभार में मदद की।''

वेहबी से जब पूछा गया कि क्या उनके कहने का अर्थ है कि खाड़ी के देशों ने इस्लामिक स्टेट को वित्तीय मदद पहुंचाई तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''तो क्या मैंने वित्तीय मदद पहुंचाई?''

वेहबी के साथ साक्षात्कार दे रहे एक सऊदी टिप्पणीकार ने जब लेबनान के राष्ट्रपति की आलोचना की तो वेहबी नाराज होकर साक्षात्कार बीच में छोड़कर चले गए, लेकिन बाद में लौट आए।

वेहबी की इन टिप्पणियों से, पहले से ही तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे लेबनान और उसके पारंपरिक सहयोगी सऊदी अरब के संबंधों में तल्खियां और बढ़ गईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल