लाइव न्यूज़ :

उपग्रह से प्राप्त चीन की तस्वीरों में दिखी अमेरिकी युद्धपोतों की प्रतिकृति

By भाषा | Updated: November 8, 2021 14:10 IST

Open in App

बीजिंग, आठ नवंबर (एपी) उपग्रह से प्राप्त चित्रों में सामने आया है कि चीन ने अपने उत्तर पश्चिमी रेगिस्तान में, अमेरिकी नौसेना के एक विमानवाहक युद्धपोत और एक विध्वंसक पोत की प्रतिकृतियां बनाई हैं। माना जा रहा है कि दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच भविष्य में समुद्री जंग छिड़ने की स्थिति से निपटने के लिए चीन अभ्यास कर रहा है।

चीन ने हाल के वर्षों में अपनी सैन्य क्षमता का तेज गति से विकास किया है और दक्षिण चीन सागर, ताइवान तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में तनाव बढ़ने के साथ ही चीन का रवैया अमेरिका के लिए चिंता का विषय है।

कोलोराडो स्थित ‘मैक्सर टेक्नोलॉजीज’ कंपनी द्वारा रविवार को प्राप्त किये गए चित्रों में अमेरिकी विमानवाहक युद्धपोत तथा एक अन्य युद्धपोत (विध्वंसक) की प्रतिकृति दिखाई दी जिन्हें रेलवे की पटरी पर रखा गया है। मैक्सर के अनुसार यह चित्र रुकीयांग का है जो कि उत्तर पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र की तकलामाकन डेजर्ट काउंटी में स्थित है।

‘यूएस नेवल इंस्टिट्यूट’ की वेबसाइट के अनुसार, अमेरिकी युद्धपोतों की प्रतिकृति ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) द्वारा विकसित नए लक्ष्यों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब