लाइव न्यूज़ :

रवि अग्रवाल होंगे ‘फॉरेन पालिसी’ पत्रिका के प्रधान संपादक

By भाषा | Updated: November 25, 2020 10:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 नवंबर वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका की प्रख्यात पत्रिका ‘फॉरेन पालिसी’ ने रवि अग्रवाल को प्रधान संपादक नियुक्त किया है।

अग्रवाल, पत्रिका के प्रबंध संपादक के पद पर कार्यरत थे और अब उन्हें पदोन्नत किया गया है।

पूर्व प्रधान संपादक जोनाथन टेपरमैन को पत्रिका का ‘एडिटर-एट-लार्ज’ बनाया गया है।

मंगलवार को एक मीडिया विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि टेपरमैन, पत्रिका के वेब पोर्टल पर नियमित योगदान देते रहेंगे और पॉडकास्ट इत्यादि डिजिटल माध्यम से संवाद जारी रखेंगे।

फॉरेन पालिसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऐन मेकडेनियल ने कहा, “रवि अग्रवाल, वैश्विक परिदृश्य के अपने ज्ञान और अच्छे लेखों से पत्रिका के उत्थान में योगदान देंगे। उनके प्रयास से फॉरेन पालिसी पत्रिका अपने छठे दशक में प्रगति की ओर अग्रसर होगी।”

फॉरेन पालिसी से अप्रैल 2018 में जुड़ने से पहले, अग्रवाल ने सीएनएन में 11 साल से ज्यादा समय तक काम किया था।

अग्रवाल ने सीएनएन के नयी दिल्ली ब्यूरो चीफ और संवाददाता के तौर पर भी काम किया है।

उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और उन्होंने एक पुस्तक भी लिखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल