लाइव न्यूज़ :

यरुशलम में 2700 साल पुराना दुर्लभ शौचालय मिला

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:22 IST

Open in App

यरुशलम, पांच अक्टूबर (एपी) इजराइली पुरातत्वविदों को यरुशलम में एक दुर्लभ शौचालय मिला है जो करीब 2700 वर्ष से अधिक पुराना है और उस समय इस पवित्र शहर में निजी स्नानघर विलासिता के प्रतीक थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इजराइल पुरावशेष प्राधिकरण ने कहा कि चूना- पत्थर से बना शानदार डिजाइन वाला ये शौचालय एक आयताकार कक्ष में पाया गया। शौचालय को इस तरह से बनाया गया था जो बैठने में बेहद आरामदायक हो और इसके नीचे जमीन में गहरा सेप्टिक टैंक खोदा गया था।

खुदाई कार्य के निदेशक याकोव बिलिग ने कहा कि प्राचीन समय में निजी शौचालय बेहद दुर्लभ थे और अब तक केवल चंद ही ऐसे शौचालय मिले हैं। उन्होंने कहा कि उस समय केवल अमीर लोग ही शौचालय बनवाने में सक्षम होते थे।

पुरातत्वविदों को उस युग के पत्थर और स्तंभ भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि आसपास बाग और जलीय पौधों के होने के भी प्रमाण मिले हैं, जिससे यह पता चलता है कि वहां रहने वाले लोग काफी अमीर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा