Ramzan 2022: रमजान शुरू होने से पहले ही रोजे को लेकर इंडोनेशिया में छिड़ा मतभेद, मुहम्मदिया ग्रुप ने किया बड़ा एलान
By आजाद खान | Updated: April 2, 2022 14:07 IST2022-04-02T14:03:42+5:302022-04-02T14:07:07+5:30
Ramzan 2022: राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पिछले सप्ताह यह कहा था कि कोविड के नियमों में ढ़ील दी जाएगी जिसके कारण इस साल लोगों को रमजान के रोजे और ईद में कोई परेशानी नहीं होगी।

Ramzan 2022: रमजान शुरू होने से पहले ही रोजे को लेकर इंडोनेशिया में छिड़ा मतभेद, मुहम्मदिया ग्रुप ने किया बड़ा एलान
Ramzan 2022: रमजान की शुरुआत को लेकर इंडोनेशिया में मतभेद शुरू हो गया है। इंडोनेशिया और पश्चिम एशिया के ज्यादातर हिस्सों में मुसलमानों के पाक महीने रमजान की शुरुआत शनिवार को हुई। हालांकि, बहुत से लोग सुबह से शाम तक उपवास रखने, नमाज पढ़ने और अन्य धार्मिक कार्य की शुरुआत रविवार से करेंगे। इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्लामी समूह मुहम्मदिया ने कहा कि उसकी खगोलीय गणना के अनुसार रमजान शनिवार से शुरू होगा। आम तौर पर सऊदी में जहां आज से रमजान शुरू है, वहीं भारत में कल से रामजान के रोजे रखे जाएंगे।
इंडोनेशिया के लोग सरकार की तय तारीख पर रखेंगे रोजा
वहीं, इस्लामी खगोलशास्त्रियों को चांद नहीं दिखने के बाद देश के धार्मिक मामलों के मंत्री ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि रमजान रविवार से शुरू होगा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि मुहम्मदिया ने इस मसले पर अलग राय दी है लेकिन लगता है कि इंडोनेशिया के ज्यादातर लोग सरकार द्वारा घोषित की गई तारीख को ही मानेंगे। आपको बता दें देश के 27 करोड़ लोगों में से लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या मुसलमान है।
कोविड के पांबदियों में ढ़ील से पढ़ पाएगें लोग नमाज
राष्ट्रपति जोको विदोदो ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सरकार दो वर्षों में पहली बार कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील देगी। इससे इंडोनेशियाई मुसलमान इस साल रमजान के दौरान बड़े पैमाने पर नमाज अदा कर सकते हैं और ईद पर बड़े समारोह आयोजित कर सकते हैं।
रमजान का महीना
मुस्लिमों के लिए रमजान का महीना काफी पाक महीना होता है। इस दौरान मुस्लिम पूरे एक महीने रोजा रहकर महीने के आखिरी दिन ईद मनाते हैं। ईद का पर्व चांद पर निर्भर होता है और मुस्लिम चांद देख कर ही रोजा रखते है और ईद भी मनाते हैं। ईद के दिन मीठे पकवान और सेवईयां भी खाने का रिवाज है।