लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मुझे मेरी मां की याद दिलायी : जो बाइडन

By भाषा | Updated: June 14, 2021 22:38 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 14 जून अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ अपनी मधुर भेंट के अनुभव को साझा किया और 95 वर्षीय महारानी की अपनी मां से तुलना भी की।

दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के कॉर्नवाल में जी-7 के नेताओं के सम्मेलन के समापन के बाद रविवार बाइडन (75) और उनकी पत्नी जिल बाइडन महारानी से भेंट करने के लिए दक्षिण पूर्व इंगलैंड के बर्कशायर स्थित विंडसर कैसल गये। वह महारानी से भेंट करने वाले 13 वें अमेरिकी राष्ट्रपति बन गये हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाद में व्हाइट हाउस के पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह बहुत दयालु हैं। उन्होंने मुझे मेरी मां की याद दिला दी।’’ बाइडन की मां कैथरीन 2010 में 92 साल की उम्र में चल बसी थीं। बाइडन का कहना है कि उनके जीवन पर उनकी मां का ‘बड़ा असर’ है। उनके अनुसार युवावस्था में हकलाने की समस्या से निजात पाने और 29 साल की उम्र में पहली बार सीनेट का चुनाव लड़ने के दौरान चंदा जुटाने में उनकी मां ने उनकी मदद की।

राष्ट्रपति के अनुसार 2008 में जब उन्होंने उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनने का प्रस्ताव स्वीकार किया तब भी उनकी मां ने उनके पक्ष में प्रचार किया। खबरों के अनुसार, बाइडन ने ताया कि कैसे महारानी वैश्विक विषयों के बारे में खुद को अद्यतन रखने के लिये उत्सुक रहती हैं। उन्होंने बताया कि महारानी ने उनसे विश्व नेताओं और व्हाइट हाउस में जीवन कैसा है, इस बारे में भी पूछा। बाइडन ने विंडसर कैसल के संदर्भ में कहा, ‘‘ हम व्हाइट हाउस को आंगन में समा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला