लाइव न्यूज़ :

क्वाड साझेदारी भारत में टीके की कम से कम एक अरब खुराक का उत्पादन करने की राह पर: बाइडन

By भाषा | Updated: September 22, 2021 23:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 सितंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि क्वाड साझेदारी 2022 तक भारत में कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम एक अरब खुराक का उत्पादन करने की राह पर है। बाइडन ने साथ ही यह भी कहा कि कोविड-19 को हराने के लिए एकसाथ काम करने से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है, इसलिए दुनिया भविष्य की महामारियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार है।

बाइडन ने ‘ग्लोबल समिट टू एंड कोविड​​​​-19’ में अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदार दुनिया भर के अन्य देशों में टीका निर्माण को तेजी से बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि वे देश भी निर्माण कर सकें।

बाइडन ने कहा, "हम साझेदार देशों, दवा कंपनियों और अन्य निर्माताओं के साथ काम कर रहे हैं ताकि वे अपने देशों में सुरक्षित और अत्यधिक प्रभावी टीकों का उत्पादन और निर्माण करने की अपनी क्षमता बढ़ा सकें।"

उन्होंने कहा, "उदाहरण के लिए, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारी क्वाड साझेदारी 2022 के अंत तक वैश्विक आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए भारत में टीके की कम से कम 1 अरब खुराक का उत्पादन करने में मदद करने की राह पर है। साथ ही हम दक्षिण अफ्रीका में विनिर्माण को मजबूत करने के लिए वित्तपोषण प्रदान कर रहे हैं और अगले साल अफ्रीका के लिए अफ्रीका में जे एंड जे की 50 करोड़ से अधिक खुराक का उत्पादन करने में मदद कर रहे हैं।’’

क्वाड समूह में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

बाइडन ने कहा कि कोविड​​​​-19 को हराने के लिए उन सभी के साथ मिलकर काम करने से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है और यह कि दुनिया भविष्य की महामारियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने जा रही है।

बाइडन ने व्हाइट हाउस से ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान बताया कि अमेरिका पहले ही लगभग 16 करोड़ खुराक 100 देशों को भेज चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक