लाइव न्यूज़ :

क्वाड के नेता अंतरिक्ष, आपूर्ति श्रृंखला और 5जी के विस्तार संबंधी प्रयासों पर पहल की घोषणा करेंगे

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:11 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 सितंबर क्वाड देशों - ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के नेता अंतरिक्ष, आपूर्ति श्रृंखला पहल और 5जी के विस्तार संबंधी पहल पर नये कार्यकारी समूह की घोषणा करेंगे। व्हाइट हाउस ने बताया कि शुक्रवार को यहां अपनी ऐतिहासिक बैठक के दौरान वे हिंद प्रशांत में चुनौतियां, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 वैश्विक महामारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

राष्ट्रपति जो बाइडन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समकक्ष ऑस्ट्रेलिया से स्कॉट मॉरिसन और जापान से योशिहिदे सुगा व्हाइट हाउस में पहली बार आमने-सामने के क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राजधानी में एकत्र हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्वाड नेताओं ने टीकों का वितरण शुरू करने और स्वास्थ्य देखभाल एवं अवसंरचना क्षेत्र में कई उपायों की घोषणा करने की भी योजना बनाई है।

प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘नेताओं को आपसी हित और चिंता के मुद्दों पर बात करने के लिए महत्वपूर्ण अवसर मिलने की उम्मीद है। वे उन समस्याओं पर विचार-विमर्श करेंगे जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामने आ रही हैं। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 से संबंधित मामलों पर भी विमर्श होगा। वे इस बारे में भी बात करेंगे कि बुनियादी ढांचे को कैसे उन्नत बनाया जाए।”

नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा कि क्वाड पूरी तरह परस्पर हितों के क्षेत्रों में आगे बढ़ने पर केंद्रित है। अधिकारी ने कहा, “ आप यह भी देखेंगे कि नेता आम चुनौतियों का सामना करने के लिए अपनी अनूठी क्षमताओं, अपने संसाधनों और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” व्हाइट हाउस के अधिकारी ने इस बात का भी विशेष जिक्र किया कि क्वाड एक अनौपचारिक समूह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल