लाइव न्यूज़ :

घातक गोलीबारी को दरकिनार कर म्यांमा में प्रदर्शनकारी फिर सड़कों पर उतरे

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:03 IST

Open in App

यांगून, एक मार्च (एपी) देश में एक दिन पहले सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से 18 लोगों की मौत की खबरों के बावजूद सोमवार को म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में सैन्य तख्तापलट के विरोध में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिये पुलिस ने आज उनपर आंसू गैस के गोले दागे।

प्रदर्शनकारी शहर में लेदान सेंटर चौराहे पर जुटने का प्रयास कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी घटनास्थल से इधर-उधर भागते हुए और गैस के प्रभाव से बचने के लिये चेहरे के धुलने का प्रयास करते हुए दिखे।

स्वतंत्र ‘म्यांमा नाउ’ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक राजधानी नेपीता में पद से हटाई गईं देश की नेता आंग सान सू ची सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अदालत में पेश हुईं। इसमें कहा गया कि कथित तौर पर अशांति भड़काने के लिये उन पर दंड संहिता की धारा 505 (बी) के तहत आरोप तय किये गये हैं। अदालत की पेशी से जुड़े अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाए।

सू ची पर पहले से ही दो अन्य आरोप हैं जिनमें से एक बिना पंजीकरण के आयातित वॉकी-टॉकी रखने का है और दूसरा कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार रोकने के लिये लोगों की भीड़ सीमित रखने के लिये प्राकृतिक आपदा प्रबंधन कानून के तहत जारी आदेश का उल्लंघन करने से संबंधित है।

सू ची (75) को शुरू में सेना द्वारा नेपीता में उनके आवास में हिरासत में रखा गया था लेकिन नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के उनके साथी सदस्यों ने कहा कि उन्हें अब कहां रखा गया है इस बारे में चीजें स्पष्ट नहीं हैं। उनके खिलाफ आरोपों से जुंटा द्वारा एक साल के अंदर चुनाव कराने के वादे पर अमल होने की स्थिति में चुनाव लड़ने का रास्ता कानूनी रूप से बंद हो जाएगा।

एक फरवरी को तख्ता पलट होने के बाद सू ची की निर्वाचित सरकार को फिर से बहाल किये जाने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के दौरान रविवार को यांगून में पुलिस गोलीबारी में कम से कम पांच प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला