लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के विरोध में व्हाइट हाउस के नजदीक जमा हुए प्रदर्शनकारी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 16:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार नवंबर (एपी) अमेरिका में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस से महज कुछ दूरी पर स्थित ब्लैक लाइव मैटर प्लाजा पर एक हजार से अधिक प्रदर्शनकारी मंगलवार रात को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विरोध करने के लिए एकत्र हुए।

वहीं सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने वाशिंगटन की सड़कों पर मार्च निकाला और कई बार यातायात को बाधित किया एवं पटाखे जलाए।

न्यूयॉर्क शहर से लेकर सिएटल तक कई छिट-पुट प्रदर्शन हुए, लेकिन मतदान समाप्त होने के कुछ घंटों बाद पूरे अमेरिका में कुल मिलाकर गंभीर हिंसा या अशांति के संकेत नहीं मिले।

वाशिंगटन में प्रदर्शन कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। लोग नारे लगा रहे थे, ‘‘यह किसकी सड़क है? हमारी है!’’ और ‘‘हमें अगर न्याय नहीं मिला तो उन्हें शांति नहीं मिलेगी।’’ समूह में शामिल किशोर सड़क पर नाच रहे थे और वहां से गुजरने वाले मुस्कुरा रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने विशाल बैनर लिए थे जिनमें से एक पर लिखा था, ‘‘ट्रंप हमेशा झूठ बोलते हैं।’’

एक स्थान पर मार्च करने वाले प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़ी पुलिस की गाड़ी के टायर पंचर कर दिए।

पूरे अमेरिका में चुनाव से पहले सैकड़ों कारोबार हिंसा की आशंका से बंद रहे।

वाशिंगटन की मेयर मुरियल बॉउसर ने दिन में कहा, ‘‘कुछ लोग अफरा-तफरी और समस्या उत्पन्न करना चाहते हैं।’’

बॉउसर ने कहा कि कभी उन्होंने दिन में इतने सारे कारोबारों बंद नहीं देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुझे दुखी करता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'