लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में संक्रमितों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने एवं पृथक करने पर लगी रोक

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:18 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 25 दिसंबर दक्षिण अफ्रीका ने महामारी से उत्पन्न आर्थिक मंदी से उबरने की कोशिश के बीच कोविड​​​​-19 से संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें पृथक करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सैंडिले बुथेलेजी ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की कि संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाना तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा अब केवल सामूहिक प्रसार की स्थिति में किया जाएगा।

बुथेलेजी ने कहा, ‘‘संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों को उच्च निगरानी (प्रतिदिन तापमान जांचना, लक्षण पर नजर रखना) के साथ अपने सामान्य कर्तव्य जारी रखने चाहिए। यदि उनमें कोई लक्षण विकसित होते हैं, तो जांच करानी चाहिए और स्थिति की गंभीरता के अनुसार प्रबंध करना चाहिए।’’

यह कदम तब आया है जब वैज्ञानिकों और चिकित्सा बिरादरी के सदस्यों ने सरकार को सलाह दी है कि गौतेंग प्रांत का आर्थिक केंद्र अब चौथी लहर के शिखर को पार कर चुका है।

दक्षिण अफ्रीका में एक अध्ययन में पाया गया है कि कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप का पहले के स्वरूपों की तुलना में कम गंभीर प्रभाव पड़ता है। ओमीक्रोन स्वरूप की सबसे पहले पहचान दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने पिछले महीने की थी और उसके बाद इसके प्रभाव को लेकर व्यापक अध्यन शुरू हुआ था।

विटवाटर्सरैंड विश्वविद्यालय में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर शेरिल कोहेन ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में, ओमीक्रोन इस तरह से व्यवहार कर रहा है, जो कम गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...