लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एमी पुरस्कार में नामित होने के लिए वीर दास को दी बधाई

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:04 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 24 नवंबर अदाकारा एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस ने भारतीय अभिनेता एवं कॉमेडियन वीर दास को 2021 अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में नामित होने के लिए बधाई दी है।

दास को उनके नेटफ्लिक्स कॉमेडी स्पेशल ‘वीर दास: फॉर इंडिया’ के लिए कॉमेडी श्रेणी में नामित किया गया था। इस श्रेणी में ‘कॉल माय एजेंट’ सीजन-4 को पुरस्कार मिला।

प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर दास की एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘‘बधाई हो वीर दास। आपने हमारा नाम रोशन किया है।’’

दास इन दिनों ‘ऑय कम फ्रॉम टू इंडियाज’ कविता के लिए चर्चा में हैं। उन्हें वाशिंगटन में किए गए इस शो के लिए काफी सराहना भी मिली और कुछ नाराज लोगों ने उनके खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज की है।

दास ने पुरस्कार समारोह में उन्हें मात देने वाले ‘कॉल मार्य एजेंट’ की तारीफ करते हुए मंगलवार को कहा था कि उन्हें यह शो काफी पसंद है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘ मुझे अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी की श्रेणी में नामित किया गया था। ‘कॉल माई एजेंट’ एक बेहतरीन शो है। मुझे जीतना पसंद है... लेकिन देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है।’’

दास के अलावा, एमी पुरस्कार में इस साल अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘सीरियस मैन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामित किया गया था। इस श्रेणी में स्कॉटिश अभिनेता डेविड टेनेंट ने जीत हासिल की है। वहीं, ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ की सीरीज ‘आर्या’ को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा की श्रेणी में नामित किया गया था। हालांकि, इस श्रेणी में इज़राइल की सीरीज ‘तेहरान’ को पुरस्कार से नवाजा गया।

निर्देशक रिची मेहता की ‘दिल्ली क्राइम’ को पिछले साल सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की श्रेणी में एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर