प्रिंस फिलिप ने की थीं भारत की चार शाही यात्राएं

By भाषा | Published: April 9, 2021 10:07 PM2021-04-09T22:07:02+5:302021-04-09T22:07:02+5:30

Prince Philip undertook four royal visits to India | प्रिंस फिलिप ने की थीं भारत की चार शाही यात्राएं

प्रिंस फिलिप ने की थीं भारत की चार शाही यात्राएं

(अदिति खन्ना)

लंदन, नौ अप्रैल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप ने अपने लंबे जीवन में भारत की चार यादगार शाही यात्राएं की थीं।

प्रिंस फिलिप का शुक्रवार की सुबह 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक ‘रॉयल कंसर्ट’ रहने वाले प्रिंस फिलिप ने 1959, 1961, 1983 और 1997 में भारत की यात्रा की थी। प्रिंस फिलिप अपनी विनोदपूर्णता से सभी को प्रभावित करते थे, लेकिन कई बार इसकी वजह से विवादों में भी घिर जाते थे।

अपनी 1961 की भारत यात्रा के दौरान, उन्हें महारानी और जयपुर के महाराजा और महारानी के साथ आठ फुट के एक मृत बाघ के साथ चित्रित किया गया था, जिसका उन्होंने शिकार किया था। यह उसी वर्ष हुआ था जब वह विश्व वन्यजीव निधि यूके के अध्यक्ष बने थे।

उन्होंने उस यात्रा पर एक मगरमच्छ और पहाड़ी भेड़ को भी गोली मार दी थी लेकिन यह बाघ की तस्वीर थी, जो दुनिया भर में विवाद का कारण बनी।

वर्ष 1997 में आजादी की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रिंस फिलिप की भारत यात्रा के दौरान, वह महारानी के साथ अमृतसर, पंजाब के जलियांवाला बाग की यात्रा पर गए, जहां दंपति ने उस स्थान पर एक स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाया, जहां जनरल डायर के उस आदेश पर अप्रैल 1919 में बैसाखी पर एकत्र हुए लोगों पर गोलियां बरसाई गई थीं।

प्रिंस फिलिप यूनान के प्रिंस एंड्रयू के इकलौते बेटे के रूप में 10 जून 1921 को यूनानी द्वीप कोर्फू में पैदा हुए थे।

वर्ष 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध के निकट आते ही फिलिप रॉयल नौसेना में कैडेट के रूप में शामिल हुए। बाद में उन्होंने हिंद महासागर, भूमध्यसागरीय और प्रशांत क्षेत्र में सेवा की और कई बार पदोन्नत हुए। उन्हें 1952 में कमांडर के रूप में पदोन्नत किया गया था, लेकिन उनका नौसैनिक करियर जल्द ही उनके शाही मिशन के कारण समाप्त हो गया।

उनकी शादी 20 नवम्बर, 1947 को हुई थी और वह 26 वर्ष की आयु में ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग बन गये थे।

महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की शादी 73 वर्षों तक चली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prince Philip undertook four royal visits to India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे