लाइव न्यूज़ :

मां डायना की मौत के बाद टूट गए थे प्रिंस हैरी, शराब के सेवन की रहती थी तलब

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:42 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 मई ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने 1997 में पेरिस में हुई कार दुर्घटना में अपनी मां प्रिंसेज डायना के निधन के बाद शराब की तलब, नशीले पदार्थों के सेवन के बारे में सोचने और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होने के बारे में खुलकर बात की है।

हैरी ने अमेरिकी टॉक शो की मेजबान ओप्रा विनफ्रे के साथ एप्पल टीवी के लिये बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज में आरोप लगाया कि जब उनकी पत्नी मेगन मर्केल सोशल मीडिया पर उत्पीड़न के बीच आत्महत्या के बारे में सोच रही थीं, तो ब्रिटेन के शाही परिवार ने उसे ''पूरी तरह नजरअंदाज'' कर दिया था।

पिछले साल शाही परिवार को छोड़कर अमेरिका के कैलिफॉर्निया में बसने वाले हैरी (36) ने कहा, ''मैं पूरी तरह असहाय महसूस कर रहा था। मुझे लगा कि मेरा परिवार मदद करेगा, लेकिन हरेक सवाल, अनुरोध, चेतावनी आदि पर केवल चुप्पी साधी गई या पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।''

उन्होंने कहा, ''हमने चीजें पटरी पर लौटने की उम्मीद से चार साल गुजार दिये। हमने वहां साथ रहने के लिये जो कुछ संभव था, वह किया और अपना काम करते रहे।''

'द मी यू कान्ट सी' नामक इस सीरीज के लिये ओप्रा विनफ्रे से बात कहते हुए हैरी ने 28 से 32 साल के बीच के अपने जीवन को बुरा सपना करार दिया, जिसमें उन्होंने अवसाद और तनाव का सामना किया था।

उन्होंने कहा, ''मैं मानसिक रूप से टूट चुका था। मुझे शराब पीने और नशीले पदार्थों के सेवन की तलब रहती थी। मुझे वह सब कुछ करने की तलब रहती थी, जिनसे मैं पहले की तरह हल्का महसूस कर सकूं।''

हैरी ने खुलासा किया कि वह सप्ताह में एक बार शुक्रवार या शनिवार की रात को शराब जरूर पीते थे।

उन्होंने कहा कि वह आनंद के लिये नहीं बल्कि अपनी मां को खोने का दर्द भुलाने के लिये ऐसा करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'