प्रिंस हैरी और मेगन शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य के तौर पर नहीं लौटेंगे : बकिंघम पैलेस

By भाषा | Published: February 19, 2021 07:52 PM2021-02-19T19:52:11+5:302021-02-19T19:52:11+5:30

Prince Harry and Megan will not return as executive members of the royal family: Buckingham Palace | प्रिंस हैरी और मेगन शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य के तौर पर नहीं लौटेंगे : बकिंघम पैलेस

प्रिंस हैरी और मेगन शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य के तौर पर नहीं लौटेंगे : बकिंघम पैलेस

(अदिति खन्ना)

लंदन, 19 फरवरी ससेक्स के राजकुमार प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी राजकुमारी मेगन मर्कले ब्रिटेन के शाही परिवार के कार्यकारी सदस्यों के तौर पर नहीं लौटेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को बकिंघम पैलेस ने दी।

हैरी की दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तरफ से जारी एक बयान में राजमहल ने कहा कि राजकुमार और राजकुमारी ने महारानी को अपने निर्णय से अवगत कराया है। दोनों का राजशाही से नाता तोड़ने की शुरुआती घोषणा के एक वर्ष पूरा होने का समय अगले महीने पूरा हो रहा है।

94 वर्षीय महारानी ने निर्णय के बारे में उन्हें पत्र लिखा और कहा कि उनके नहीं लौटने पर उनकी सभी मानद सैन्य नियुक्तियां और राजशाही के पद शाही परिवार के अन्य कार्यकारी सदस्यों में वितरित कर दिए जाएंगे।

बकिंघम पैलेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ससेक्स के राजकुमार और राजकुमारी ने महारानी को पुष्टि की है कि वे शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य के तौर पर नहीं लौट रहे हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘राजकुमार के साथ संवाद के बाद महारानी ने पत्र लिखकर उन्हें जानकारी दी कि शाही परिवार के कार्यों से दूर रहने के कारण सार्वजनिक जीवन की जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों को जारी रखना उनके लिए संभव नहीं होगा। मानद सैन्य नियुक्तियां एवं राजकुमार तथा राजकुमारी के शाही पद महारानी को लौटा दिए जाएंगे और फिर इन्हें शाही परिवार के कार्यकारी सदस्यों के बीच फिर से वितरित कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prince Harry and Megan will not return as executive members of the royal family: Buckingham Palace

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे