लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान और चीन के प्रधानमंत्रियों ने बातचीत की, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:26 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग ने बृहस्पतिवार को फोन पर बात की और दोनों सहयोगी देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के अपने संकल्प को दोहराया।

सरकारी रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार दोनों नेताओं ने पाकिस्तान और चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों की शुरुआत के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों तथा कोविड-19 टीकाकरण सहयोग पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री खान ने कहा कि पाकिस्तान और चीन ने पिछले कई सालों में अपने सामूहिक और अथक प्रयासों से अपने संबंधों को किसी भी समय रणनीतिक सहयोग करने की साझेदारी में बदला है।

खान ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ पाकिस्तान-चीन के सहयोग की बात की और कोविड टीकों की आपूर्ति के लिए पाकिस्तान को चीन के सतत सहयोग की सराहना की।

दोनों ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) पर भी बात की और खान ने कहा कि इस परियोजना ने आर्थिक गतिविधियों तथा रोजगार का सृजन किया है और इससे द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय व्यापार और बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'