लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग को लेकर प्रधानमंत्री ने एजेंसी गठित की, मृतकों की संख्या 24 पहुंची

By भाषा | Updated: January 5, 2020 15:43 IST

ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी भीषण आग में अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे ऑस्ट्रेलिया के जंगल में लगी भीषण आग अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने जंगल में लगी भीषण आग में बर्बाद हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और अन्य राहत उपायों के लिए रविवार को ‘नेशनल बुशफायर रिकवरी एजेंसी’ की स्थापना की, जो लोगों के मानसिक स्वास्थ्य में भी सहायता प्रदान करने का कार्य करेगी।

दूसरी ओर अधिकारी आग को बुझाने के लिए जूझ रहे हैं और इसमें अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि पूर्व संघीय पुलिस प्रमुख एंड्रयू कॉल्विन की अगुवाई वाली एजेंसी आग से प्रभावित समुदायों को हालात से उबरने में मदद करेगी। संकट से निपटने के लिए धीमी कार्रवाई को लेकर ऑस्ट्रेलिया में व्यापक आलोचना का सामना कर रहे मॉरिसन ने कहा, ‘‘यह एजेंसी कम से कम दो साल तक काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे कोई संदेह नहीं है कि उनके पास राहत कार्यों की एक लंबी सूची होगी जो करने होंगे... पुलों, सड़कों और अन्य महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण जैसे कार्य करने होंगे और हम सबके सहयोग से तीव्र गति से काम करेंगे।’’ 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल