लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, तालिबान के साथ चल रही अफगानिस्तान शांति वार्ता का अंत, भारत ने कहा- हम नजर रखे हुए है

By भाषा | Updated: September 10, 2019 12:42 IST

अमेरिका ने यह कदम काबुल में पिछले सप्ताह हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान द्वारा लेने के बाद उठाया है। इस हमले में अमेरिका का एक सैनिक भी मारा गया था। वार्ता रद्द करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘ उन्होंने (तालिबान) सोचा कि बातचीत में खुद को बेहतर स्थिति पर रखने के लिए उन्हें लोगों को मारना होगा...वह मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते।’’

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने कहा, ‘‘ उसका (तालिबान के साथ वार्ता) अंत हो चुका है। जहां तक मेरा सवाल है, वह समाप्त हो चुकी है।’’हमने पिछले चार दिनों में तालिबान पर जितने कठोर प्रहार किए हैं उतने पिछले 10 वर्षों में नहीं किए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तालिबान के साथ लंबे समय से चल रही अफगानिस्तान शांति वार्ता का अंत हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पिछले चार दिनों में तालिबान पर जितने कठोर प्रहार किए हैं उतने पिछले 10 वर्षों में नहीं किए गए।

ट्रंप ने कहा, ‘‘ उसका (तालिबान के साथ वार्ता) अंत हो चुका है। जहां तक मेरा सवाल है, वह समाप्त हो चुकी है।’’ ट्रम्प ने शनिवार को यह कह कर दुनिया को सकते में डाल दिया था कि उन्होंने तालिबान और अफगानिस्तान के नेताओं के साथ ‘कैम्प डेविड’ में होने वाली गोपनीय बैठक रद्द कर दी है।

अमेरिका ने यह कदम काबुल में पिछले सप्ताह हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान द्वारा लेने के बाद उठाया है। इस हमले में अमेरिका का एक सैनिक भी मारा गया था। वार्ता रद्द करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘ उन्होंने (तालिबान) सोचा कि बातचीत में खुद को बेहतर स्थिति पर रखने के लिए उन्हें लोगों को मारना होगा...वह मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘जहां तक मेरी बात है तो मेरे लिए वे समाप्त हो चुके हैं। हमने पिछले चार दिनों में तालिबान पर जितने कठोर प्रहार किए हैं उतने पिछले 10 वर्षों में नहीं किए।’’ उन्होंने कहा कि तालिबान ने गलती कर दी। हम निकलना (अफगानिस्तान से) चाहते थे, लेकिन हम उचित समय पर ही जाएंगे। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपपाकिस्तानइमरान खानअफगानिस्तानतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!