लाइव न्यूज़ :

ईरान के खिलाफ युद्ध में दोस्तों ने दिया धोखा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अमेरिका की नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2026 14:48 IST

जलडमरूमध्य के बाधित होने से अमेरिका में गैस की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन के पार चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देजलमार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी उन देशों की है जो इस पर निर्भर हैं।यह हमारा काम नहीं है। यह फ्रांस का काम होगा। अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई।

दुबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में सहयोग देने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले मित्र देशों के लिए कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अमेरिका की नहीं है। राष्ट्रपति ने अनुमान जताया कि अमेरिकी सेना दो से तीन सप्ताह में हमले खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा बाधित किए गए होर्मुज जलडमरूमध्य में क्या होता है, उससे अमेरिका का ‘‘कोई लेना-देना नहीं होगा।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी उन देशों की है जो इस पर निर्भर हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘यह हमारा काम नहीं है। यह फ्रांस का काम होगा। यह उनका काम होगा, जो इस जलडमरूमध्य का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ जलडमरूमध्य के बंद होने से अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई। जलडमरूमध्य के बाधित होने से अमेरिका में गैस की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन के पार चली गई।

इस बीच, अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच मंगलवार तड़के अमेरिकी हमले में ईरान के इस्फहान शहर में स्थित एक परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया गया, जबकि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में दुबई तट के पास एक कुवैती तेल टैंकर पर हमला किया।

इन इमलों ने क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता को और बढ़ा दिया है। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद शुरू हुए इस युद्ध में 3,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इससे तेल एवं प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति में बड़ा व्यवधान पैदा हुआ है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह