लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में 12 से 15 वर्ष के बच्चों के कोविड रोधी टीकाकरण की तैयारी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:31 IST

Open in App

लंदन, 28 अगस्त (एपी) ब्रिटेन की सरकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ 12-15 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण की तैयारी कर रही है। हालांकि देश की टीका परामर्शदाता समिति ने इस टीकाकरण अभियान को अभी मंजूरी नहीं दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया कि मंजूरी मिलते ही वह टीकाकरण अभियान आरंभ करने के लिए तैयार है। विभाग ने कहा कि देश के ज्यादातर हिस्सों में नया अकादमिक वर्ष आरंभ होने के साथ ही वह स्कूलों में टीके पहुंचाने के लिए भी तैयार है। सितंबर में यहां स्कूल खुलने वाले हैं और ब्रिटेन में पहले से ऊंची कोरोना वायरस संक्रमण दर के और भी बढ़ने की आशंका है। अभी यहां पर 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है, 12 से 15 वर्ष के उन बच्चों का भी टीकाकरण किया जा रहा है जो पहले से किसी रोग से ग्रस्त हैं या फिर ऐसे वयस्कों के साथ रहते हैं जिनके संक्रमण की चपेट में आने की आशंका अधिक है। ब्रिटेन के औषधि नियामक ने 12-15 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के लिए फाइजर और मॉडर्ना टीकों को मंजूरी दी है लेकिन नीति निर्धारण करने वाली टीकाकरण संबंधी संयुक्त समिति ने अभी इसे हरी झंडी नहीं दी है। अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों में कम से कम 12 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्रिकेट1.63 बिलियन डॉलर?, राजस्थान रॉयल्स मालिकाना हक पर क्या बोले सौरव गांगुली?, वीडियो

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा