लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य पास विरोधी प्रदर्शन को देखते हुए फ्रांस के सुरक्षा बलों की तैयारी

By भाषा | Updated: July 31, 2021 19:17 IST

Open in App

पेरिस, 31 जुलाई (एपी) फ्रांस की पुलिस ने विशेष वायरस पास के खिलाफ शनिवार को और विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। ये पास रेस्तरां में प्रवेश करने के लिए आवश्यक होंगे। प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रसिद्ध चैंप्स एलिसीज पर प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।

विरोध के तीसरे शनिवार के लिए लगभग 3,000 सुरक्षा बलों को फ्रांस की राजधानी के आसपास तैनात किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने एक वायरस विधेयक पारित किया है जिसके तहत 9 अगस्त तक अधिकांश स्थानों पर पास आवश्यक होगा क्योंकि कोविड-19 के मामलों के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सर्वेक्षण के अनुसार अधिकांश फ्रांसीसी पास का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन कुछ इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं। पास के तहत टीकाकरण या एक त्वरित निगेटिव जांच रिपोर्ट या कोविड-19 से हाल ही में ठीक होने के प्रमाणपत्र की आवश्यकता होगी। इसके तहत सितंबर के मध्य तक सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए टीकाकरण अनिवार्य है।

पेरिस में शनिवार को चार अलग-अलग विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। फ्रांस के आसपास के अन्य शहरों में भी मार्च आहूत किये गए थे।

पिछले दो सप्ताहांत के विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वालों में अति दक्षिणपंथी कार्यकर्ता और पीली कमीज पहने प्रदर्शनकारी शामिल थे। इनका मानना है कि स्वास्थ्य पास उनकी स्वतंत्रता को सीमित करता है। पुलिस ने हिंसा को रोकने के लिए छिटपुट रूप से पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

फ्रांसीसी प्राधिकारी स्वास्थ्य पास को इसलिए लागू कर रहे हैं क्योंकि अत्यधिक संक्रामक डेल्टा संस्करण के मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार रात 24,000 से अधिक नये मामले सामने आये जबकि महीने की शुरुआत में एक दिन में केवल कुछ हजार मामले सामने आ रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक