लाइव न्यूज़ :

Premier League 2024-25: मोहम्मद सलाह जादू?, लिवरपूल ने प्रतिद्वंद्वी आर्सेनल को 2-2 पर रोका, वेस्ट हैम ने मैनचेस्टर युनाइटेड को 2-1 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2024 12:30 IST

Premier League 2024-25: प्रीमियर लीग में अब नौ मैच में 22 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से केवल एक अंक पीछे है।

Open in App
ठळक मुद्देवेस्ट हैम से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है।सलाह ने 81वें मिनट में दूसरा बराबरी का गोल किया।

Premier League 2024-25: स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह के शानदार खेल की मदद से लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में दो बार पिछड़ने के बाद अच्छी वापसी करके आर्सेनल को 2-2 से बराबरी पर रोका। मैच के अंतिम क्षणों में जब लिवरपूल जब पीछे चल रहा था तब सलाह ने 81वें मिनट में दूसरा बराबरी का गोल किया। लिवरपूल ने इस तरह से अपना शानदार अभियान जारी रखा। आर्ने स्लॉट के मुख्य कोच बनने के बाद लिवरपूल में इस सत्र में जो 13 मैच खेले हैं उनमें से उसे केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। उसके प्रीमियर लीग में अब नौ मैच में 22 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर काबिज मैनचेस्टर सिटी से केवल एक अंक पीछे है।

मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है और उसे वेस्ट हैम से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। जब खेल खत्म होने में कुछ मिनट का खेल बचा था तब वीडियो समीक्षा प्रणाली से वेस्ट हैम को पेनल्टी मिली जिसे जारोड बोवेन ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। अन्य मैचों में चेल्सी नै न्यूकैसल को 2-1 से जबकि क्रिस्टल पैलेस ने टोटेनहम को 1-0 से हराया।

एटलेटिको मैड्रिड का संघर्ष जारी, रियाल बेटिस से आत्मघाती गोल से हारा

एटलेटिको मैड्रिड को स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में आत्मघाती गोल के कारण रियाल बेटिस से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। मैच समाप्त होने में जब पांच मिनट से भी कम समय बचा था तब डिफेंडर जोस मारिया जिमेनेज के आत्मघाती गोल ने एटलेटिको की लगातार दूसरी हार तय कर दी। एटलेटिको मैड्रिड सभी प्रतियोगिताओं में पिछले छह मैचों में केवल एक मैच जीत पाया है।

उसने पिछले सप्ताहांत स्पेनिश लीग में लेगानेस को 3-1 से हराया था। इससे पहले उसने घरेलू मैदान पर रियाल मैड्रिड और रियाल सोसिदाद के खिलाफ ड्रॉ खेला था जबकि चैंपियंस लीग में बेनफिका से उसे 4-1 से हार मिली थी। ला लिगा में एटलेटिको शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना से 10 अंक पीछे है। अन्य मैचों में छठे स्थान पर मौजूद ओसासुना ने रियाल सोसिदाद पर 2-0 से और लेगानेस ने सेल्टा विगो पर 3-0 से जीत दर्ज की।

टॅग्स :मैनचेस्टर युनाइटेडइंग्लैंडफुटबॉलफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा