लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पंजाब में गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप, घर में घुसकर पांच लोगों ने घटना को दिया अंजाम

By एएनआई | Updated: June 6, 2022 07:37 IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप का जघन्य अपराध का मामला सामने आया है। इससे पहले पिछले महीने चलती ट्रेन में भी एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पंजाब में झेलम शहर में घर में घुसकर गर्भवती महिला से गैंगरेप।दोषियों ने घर में घुसकर पहले मारपीट की गई और फिर महिला के पति को एक रस्सी से बांध दिया।पाकिस्तान में पिछले ही महीने कराची की एक महिला के साथ चलती ट्रेन में गैंगरेप का भी मामला सामने आया था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक जघन्य वारदात का मामला सामने आया है जहां गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। डेली पाकिस्तान अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार हथियारों के साथ पांच लोग झेलम शहर में एक महिला के घर में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों ने पहले मारपीट की और फिर महिला के पति को एक रस्सी से बांध दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गर्भवती महिला का मेडिकल टेस्ट किया गया है और उसका ब्लड सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए लाहौर भी भेजा गया है।

इससे पहले पिछले ही महीने कराची की एक महिला के साथ चलती ट्रेन में गैंगरेप का भी मामला सामने आया था। 25 साल की महिला के साथ टिकट चेक करने वाले सहित तीन लोगों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। दो बच्चों की मां ये महिला कराची से मुल्तान जा रही थी। इसी दौरान उसके साथ ये वारदात हुई।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने महिला को एसी कोच में ले जाने की बात कही थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

पाकिस्तान की पंजाब सूचना आयोग द्वारा फरवरी में उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि प्रांत में पिछले छह महीनों के दौरान कुल 2,439 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया और 'ऑनर किलिंग' के नाम पर 90 की हत्या की गई।

पिछले साल की 'ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2021' के अनुसार पाकिस्तान 156 देशों में से लिंग समानता सूचकांक में 153 वें स्थान पर है। पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में कम से कम 11 रेप केस रोज दर्ज किए जाते हैं। पिछले छह साल (2015-21) में पुलिस के पास 22,000 ऐसे मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानगैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट