लाइव न्यूज़ :

प्रमिला जयपाल लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के लिए निर्वाचित

By भाषा | Updated: November 4, 2020 11:58 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार नवंबर भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस (संसद)सदस्य प्रमिला जयपाल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई हैं।

चेन्नई में जन्मी 55 वर्षीय जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं और उन्होंने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को भारी 70 प्रतिशत मतों से मात दी है।

अमेरिकी कांग्रेस में गत चार वर्ष में शीष्र प्रगतिशील सदस्य के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली जयपाल को अब तक गिे गए 80 प्रतिशत मतों में से 3,44,541 मत मिले जबकि केल्लर को मात्र 61,940 मत मिले।

जयपाल भारत की जम्मू-कश्मीर पर नीति और संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की आलोचक रही हैं। वर्ष 2016 मे वह पहली भारतीय मूल की महिला थीं जो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित हुईं।

डेमोक्रेटिक पार्टी के राजा कृष्णमूर्ति के बाद जयपाल दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें मंगलवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

भारतीय मूल के दो और प्रत्याशी एमी बेरा और रो खन्ना भी कांग्रेस के लिए कैलिफोर्निया निर्वाचन क्षेत्र से शुरुआती गिनती में आगे चल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि निर्वतमान हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में भारतीय मूल के चार सदस्य हैं।

डॉ. हीरल तिपिरनेनी एरिजोना के छठे कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से जीतने के लिए प्रयासरत हैं और रिपब्लिकन उम्मीदवार डेविड श्वेकर्ट पर अंतिम सूचना मिलने तक बढ़त बनाए हुए हैं। अगर हीरल निर्वाचित होती हैं तो हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव पहुंचने वाली दूसरी भारतीय मूल की महिला होंगी।

वहीं टेक्सास के 22वें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से डेमोक्रेटिक पार्टी से लड़ रहे श्री प्रेस्टन कुलकर्णी रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रॉय नेहल्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अंतिम सूचना मिलने तक वह पांच प्रतिशत मतों से पीछे चल रहे थे।

वजीर्निया के 11वें कांग्रेस निवार्चन क्षेत्र से रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार मंगा अनंतमुला को मौजूदा डेमोक्रेटिक सांसद अैर उम्मीदवार गेरी कॉनोली से हार मिली है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी