लाइव न्यूज़ :

अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं : पाक राजदूत

By भाषा | Updated: May 4, 2019 19:42 IST

Open in App

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान ने कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कदम आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। समाचार पत्र डॉन के अनुसार राजदूत असद मजीद खान ने कहा कि अमेरिका ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान की पहली प्रतिक्रिया में उसकी प्रतिबद्धता की सराहना की। वह इस सप्ताह ह्यूस्टन की यात्रा पर हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसका (वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने)अमेरिका या चीन के साथ हमारे संबंधों पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ना चाहिए।

खान ने कहा, ‘‘यह आतंकवाद से लड़ने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दृढ़ करता है।’’ इसके पहले उन्होंने ह्यूस्टन में वर्ल्ड अफेयर्स कॉंसिल को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान के संबंधों में सुधार आया है। खान ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और परिणामी रिश्ता है। हम मजबूत साझेदारी को लेकर उत्सुक हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तानमसूद अजहरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!