लाइव न्यूज़ :

Portugal general election: पुर्तगाल की 230 सीट वाली ‘नेशनल असेंबली’ में 89 सीट पर जीत, सत्तारूढ़ ‘डेमोक्रेटिक अलायंस’ की जीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2025 09:34 IST

Portugal general election: कुल 99.2 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद ‘डेमोक्रेटिक अलायंस’ ने पुर्तगाल की 230 सीट वाली ‘नेशनल असेंबली’ में कम से कम 89 सीट हासिल कीं।

Open in App
ठळक मुद्देचेगा (इनफ)’ पार्टी के लिए लगातार समर्थन बढ़ रहा हैं।भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के वादे के दम पर दूसरे स्थान पर आ सकती है। पिछले साल के चुनाव में 80 सीट हासिल की थीं और अल्पमत सरकार बनाई थी।

लिस्बनः पुर्तगाल में रविवार को हुए आम चुनाव में सत्तारूढ़ मध्य-दक्षिणपंथी ‘डेमोक्रेटिक अलायंस’ ने जीत हासिल कर ली लेकिन वह संसद में बहुमत हासिल करने में विफल रहा। इसी के साथ पार्टी के एक साल में दूसरी बार अल्पमत सरकार के रूप में सत्ता संभालने की संभावना है। पुर्तगाल में तीन साल में हुए तीसरे आम चुनाव ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया कि यह चुनाव यूरोपीय संघ के एक करोड़ छह लाख की आबादी वाले इस देश में दशकों से जारी राजनीतिक अस्थिरता के सबसे बुरे दौर को समाप्त कर देगा। इसके अलावा, ‘चेगा (इनफ)’ पार्टी के लिए लगातार समर्थन बढ़ रहा हैं।

यह पार्टी आव्रजन पर अंकुश लगाने और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के वादे के दम पर दूसरे स्थान पर आ सकती है। इसके लिए बढ़ते समर्थन ने पुर्तगाल के राजनीतिक परिदृश्य में और अनिश्चितता पैदा कर दी है। कुल 99.2 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद ‘डेमोक्रेटिक अलायंस’ ने पुर्तगाल की 230 सीट वाली ‘नेशनल असेंबली’ में कम से कम 89 सीट हासिल कीं।

गठबंधन सरकार मार्च में विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान के दौरान बहुमत हासिल नहीं कर पाई जिसके बाद चुनाव कराने आवश्यक हो गए थे। इससे पहले एक साल से भी कम समय से यह गठबंधन सत्ता में था। गठबंधन ने पिछले साल के चुनाव में 80 सीट हासिल की थीं और अल्पमत सरकार बनाई थी।

प्रधानमंत्री एवं ‘डेमोक्रेटिक अलायंस’ के नेता लुइस मोंटेनेग्रो ने संकेत दिया कि वह विपक्षी दलों के साथ राजनीतिक समझौतों के लिए तैयार हैं। उन्होंने चुनाव के बाद समर्थकों को दिए गए भाषण में कहा, ‘‘हम सभी को एक-दूसरे से बात करनी चाहिए और राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखना चाहिए।’’ 

टॅग्स :चुनाव आयोगPortugal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल