लाइव न्यूज़ :

पीठ दर्द के कारण पोप वेटिकन में नववर्ष के समारोहों में शामिल नहीं होंगे

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:43 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, 31 दिसम्बर (एपी) पोप फ्रांसिस पीठ में दर्द के कारण नववर्ष के समारोहों में शामिल नहीं होंगे। एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने कहा कि फ्रांसिस ‘‘साइटिका’’ से पीड़ित हैं और वह सेंट पीटर्स बेसिलिका में बृहस्पतिवार की शाम को साल के समापन की प्रार्थना सभा में शामिल नहीं होंगे। पोप इसी कारण से नववर्ष के दिन समारोह में भी भाग नहीं लेंगे।

साइटिका एक प्रकार का दर्द है जो कि साइटिका / कटिस्नायुशूल तंत्रिका को प्रभावित करता है और इसकी वजह से पीठ में पैरों में दर्द होता है।

ब्रूनी ने बताया कि हालांकि पीठ दर्द के बावजूद पोप फ्रांसिस एपोस्टोलिक पैलेस के पुस्तकालय में शुक्रवार की दोपहर अपने निर्धारित कार्यक्रम के दौरान नए साल की शुभकामनाएं देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी