लाइव न्यूज़ :

पोप ने बगदाद के ग्रीन जोन में इराकी नेताओं से मुलाकात की

By भाषा | Updated: March 5, 2021 19:17 IST

Open in App

बगदाद, पांच मार्च (एपी) इराकी यात्रा पर आए पोप फ्रांसिस शुक्रवार को भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन पहुंचे और राष्ट्रपति बरहम सलीह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

ग्रीन जोन इराकी सत्ता का केंद्र है जिसमें प्रमुख सरकारी इमारतों के साथ ही विदेशी दूतावास भी स्थित हैं।

पोप के काफिले के साथ घुड़सवार भी चल रहे थे और वे इराक तथा वेटिकन के झंडे लिए हुए थे।

सलीह ने राष्ट्रपति भवन के बाहर पोप फ्रांसिस का अभिवादन किया। दोनों ने मास्क पहन रखा था। इस मौके पर वेटिकन तथा की इराक की राष्ट्र धुनें बजायी गयीं।

फ्रांसिस ने कई इराकी अधिकारियों से हाथ मिलाए। पोप और उनके दल में शामिल लोगों ने कोविड का टीका पहले ही लगवाया है।

लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पोप की पहली इराक यात्रा को लेकर चिंता जतायी है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में पहले से ही स्थिति खराब है और इस यात्रा से स्थिति बदतर हो सकती है।

वेटिकन ने कहा है कि सख्त स्वास्थ्य उपाय किए जाएंगे, लेकिन पोप का अभिवादन करने वाली भीड़ में से कई लोगों ने मास्क नहीं पहना थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'