लाइव न्यूज़ :

पोप ने नववर्ष पर दिया संदेश, दर्द के कारण प्रार्थना सभा में नहीं हो पाए शामिल

By भाषा | Updated: January 1, 2021 21:14 IST

Open in App

वेटिकन सिटी, एक जनवरी (एपी) पोप फ्रांसिस साइटिका के दर्द के कारण शुक्रवार को सेंट पीटर्स गिरजाघर में सामूहिक प्रार्थना सभा समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए और अपने आवास से ही नववर्ष का संदेश दिया।

पोप ने अपने आधिकारिक निवास ‘एपोस्टोलिक पैलेस’ में पुस्तकालय में बने मंच से नव वर्ष पर लोगों को बधाई दी। पोप के संदेश का डिजिटल तरीके से प्रसारण किया गया।

वेटिकन ने शुक्रवार को कहा कि साइटिका के दर्द कारण पोप सेंट पीटर्स चर्च में नव वर्ष पर सामूहिक प्रार्थना सभा में शिरकत नहीं करेंगे। फ्रांसिस पूर्व में भी साइटिका के बारे बता चुके हैं। घुटने में दर्द के कारण उन्हें खड़ा होने में दिक्कत होती है।

अपने संदेश में पोप ने यमन में शांति का आह्वान किया जहां ‘‘बच्चे शिक्षा, दवा से वंचित हैं और उन्हें भोजन भी नसीब नहीं हो रहा।’’ उन्होंने नाइजीरिया में पिछले रविवार को अगवा किए गए पादरी मोसेस चिकवे की रिहाई की अपील भी की।

पोप ने अपने संदेश में कहा, ‘‘महामारी ने हम सबको दूसरों की समस्या पर ध्यान देना और चिंताओं का समाधान करना सिखाया है।’’

पोप के बयान के उनके सचिव ने पढ़कर सुनाया। पोप ने कहा, ‘‘दिल के लिए एक टीका की जरूरत है। इस दवा से हर चीज का समाधान होगा। अगर हम दूसरों का ख्याल रखेंगे तो यह अच्छा साल होगा। साथ मिलकर काम करने से ही शांति आ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी