लाइव न्यूज़ :

पोप फ्रांसिस ने पोर्न की निंदा करते हुए कहा, "यौन सुख ईश्वर का उपहार है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 18, 2024 10:24 IST

ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने अपने स्पष्ट संबोधन में कहा कि यौन क्रियाकलापों से संबंधित पोर्न फिल्मों से मनुष्यों में व्यसनी विकार पैदा होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपोप फ्रांसिस ने कहा कि पोर्न फिल्मों से मनुष्यों में व्यसनी विकार पैदा होते हैंइसलिए मनुष्य के लिए आवश्यक है कि वो शारीरिक अंतरंगता की रक्षा के महत्व पर ध्यान देंपोप ने कहा कि यौन सुख ईश्वर का उपहार है लेकिन पोर्न से यह उपहार भ्रष्ट हो जाता है

वेटिकन सिटी: ईसाई धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने अपने स्पष्ट संबोधन में कहा कि यौन क्रियाकलापों से संबंधित पोर्न फिल्मों से मनुष्यों में व्यसनी विकार पैदा होते हैं। इसलिए मनुष्य के लिए आवश्यक है कि वो शारीरिक अंतरंगता की रक्षा के महत्व पर ध्यान दें।

पोप ने हाल ही में अपने अनुयायियों को संबोधित करते हुए यौन सुख के महत्व और अश्लील साहित्य के खतरों के बारे में अपनी चिंताओं से अवगत कराया।

ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र द गार्जियन के अनुसार 87 साल के पोप फ्रांसिस ने कहा, "यौन सुख ईश्वर का उपहार है और इसकी सराहना की जानी चाहिए, लेकिन पोर्न के प्रभाव से यह उपहार भ्रष्ट हो रहा है।"

उन्होंने कहा, "हमें प्यार की रक्षा करनी चाहिए और वासना की लड़ाई के खिलाफ जीतना मनुष्य के लिए आजीवन चलने वाला उपक्रम हो सकता है।"

अर्जेंटीना में पैदा हुए पोप फ्रांसिस ने कहा कि पोर्न मनुष्य के भीतर व्यसनी व्यवहार पैदा कर सकता है और इसके कारण मानव में खतरनाक बुराई भी पैदा हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा, “वासना मनुष्य को लूटती है और जल्दबाजी में उसे खा जाती है। वह इतनी प्रभावी हो जाती है कि दूसरे की नहीं सुनना चाहती बल्कि केवल अपनी जरूरत और खुशी की सुनना चाहती है।"

पोप ने कहा, "वासना हर प्रेमालाप को बेकार मानती है, यही कारण है कि पोर्न प्रेरणा और भावना के बीच उस संश्लेषण की तलाश नहीं करती है जो हमारे अस्तित्व को बुद्धिमानी से संचालित करने में मदद करती है।"

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वासना एक दूसरे को एक वस्तु के रूप में मानने और उन पर कब्जा करने का प्रयास करने का कारण बन सकती है।

मालूम हो कि पोप फ्रांसिस ने अक्टूबर 2022 में इस बात को स्वीकार किया था कि वह उन ईसाई धर्म के पुजारियों और ननों के बारे में जानते हैं, जो पोर्न देखते हैं। इस कारण से पोप ने उन्हें और आम लोगों को आगाह किया था कि पोर्न के जरिये उनमें शैतान प्रवेश कर सकता है।

इसके साथ पोप ने यह सलाह दी कि यदि आप इस पोर्न को अपने फोन से हटा सकते हैं तो फौरन हटा दें और उसके बाद आपके हाथ में ऐसी कोई बुराई नहीं होगी।

टॅग्स :Pope FrancisVatican
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका में प्रार्थना के दौरान एक व्यक्ति ने पवित्र वेदी पर किया पेशाब, पोप रहे गए स्तब्ध

विश्वTrump, Zelensky meet in Rome: व्हाइट हाउस में बहस के बाद रोम में मिले डोनाल्ड ट्रंप-वोलोदिमीर जेलेंस्की, इन मुद्दे पर चर्चा, देखें वीडियो

विश्वPope Francis: जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो को दुनिया पोप फ्रांसिस नाम से जानती?, जीवन की प्रमुख घटनाएं

विश्वPope Francis: कौन थे पोप फ्रांसिस?, जानिए कौन होगा अगला प्रमुख, कैसे होता है चुनाव

विश्वpope francis: नहीं रहे पोप फ्रांसिस?, आज सुबह 7.35 बजे यीशू के घर लौटे!

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका