लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला, पांच सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: June 15, 2021 17:36 IST

Open in App

काबुल, 15 जून (एपी) पूर्वी अफगानिस्तान में मंगलवार को बंदूकधारियों ने पोलियो टीकाकरण अभियान को निशाना बनाया, जिसमें दो टीकाकरण टीमों के कम से कम पांच सदस्यों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नांगरहार प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता अताउल्ला खोगयानी के मुताबिक जलालाबाद शहर और पास के जिलों खोयानी तथा सुरखुर्द में हुए इन हमलों की फिलहाल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। जलालाबाद इस प्रांत की राजधानी है।

देश के पूर्वी हिस्से में पोलियो रोधी अभियान का समन्वय कर रहे डॉ जान मोहम्मद ने बताया कि हमले में पोलियो टीकाकरण टीमों के पांच सदस्य मारे गये, जबकि कम से कम चार सदस्य घायल हो गये।

खोगयानी ने इन हमलों को कायराना करार दिया है। उन्होंने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक है।

दुनिया में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में ही पोलियो का अब तक उन्मूलन नहीं हो पाया है। पिछले साल नाइजीरिया पोलियो मुक्त हो गया।

मार्च में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने कहा था कि उसने अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में पोलियो टीकाकरण टीम से जुड़ी तीन महिलाओं की हत्या की है।

अफगानिस्तान सरकार यूनिसेफ की मदद से 96 लाख बच्चों को पोलियो के टीके देना चाहती है। वर्ष 2020 में अफगानिस्तान में पोलिया के 54 नए मामले आए थे। आतंकियों के खतरे के मद्देनजर पोलियो टीकाकरण टीम को सुरक्षा भी मुहैया करायी जाती है। इसके बावजूद अफगानिस्तान और पड़ोस के पाकिस्तान में आए दिन पोलियो टीम को निशाना बनाया जाता है।

पिछले सप्ताह उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम को सुरक्षा प्रदान करने वाले दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना