लाइव न्यूज़ :

फिनलैंड की प्रधानमंत्री के नाश्ते के बिल को लेकर विवाद, अब पुलिस करेगी जांच, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 31, 2021 15:29 IST

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन पर करदाताओं के पैसे का उपयोग कर अपने नाश्ते पर अवैध से रूप से खर्च करने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिनलैंड की प्रधानमंत्री पर करदाताओं के पैसे का उपयोग नाश्ते पर अवैध सब्सिडी लेने का आरोपएक अखबार में छपी रिपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री के नाश्ते को लेकर विवाद, पुलिस करेगी जांच

हेलसिंकि:   फिनलैंड में प्रधानमंत्री के नाश्तों के बिल को लेकर विवाद छिड़ गया है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने घोषणा की कि वह प्रधानमंत्री के नाश्ते में खर्च होने वाले पैसों की जांच करेंगी । पुलिस ने कहा कि जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कहीं  करदाताओं के पैसे का उपयोग करके प्रधानमंत्री के नाश्ते पर अवैध रूप से सब्सिडी तो दी गई है।  

दरअसल, एक टैब्लॉइड अखबर 'इलतलेहती' के एक रिपोर्ट के बाद प्रधानमंत्री सना मारिन  विवादों में फंसी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि केसंरता में अपने आधिकारिक आवास में रहते हुए उन्होंने प्रति माह परिवारे के नाश्ते के लिए 300 यूरो  क्लेम करती रही हैं।

वहीं, विपक्षी इस मामले में पीएम पर निशाना साध रहा है । इस मामले 35 वर्षीय पीएम ने कहा कि यह लाभ उनके पूर्ववर्तियों को भी दिया गया था।  मारिन ने ट्वीट कर कहा कि 'एक प्रधानमंत्री के तौर पर मैंने कभी ये सुविधाएं नहीं मांगी और न ही इस तरह के किसी भी निर्णय में शामिल रही हूं । '

इस पर कानून विशेषज्ञों ने भी सुझाव दिया है कि प्रधानमंत्री के सुबह के भोजन के लिए करदाताओं के पैसे का उपयोग करना वास्तव में फिनलैंड के कानून का उल्लंघन हो सकता है।  

 शुक्रवार को पुलिस ने जांच की इजाजत प्राप्त करने के बाद एक संभावित सार्वजनिक कार्यालय में अपराध की पूर्व परीक्षण जांच की घोषणा  की।  पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि ''प्रधानमंत्री को भोजन के लिए कुछ प्रतिपूर्ति की गई है । हालांकि कानून की शर्तें इसकी अनुमति नहीं देती है । "

इसपर जासूसी अधीक्षक तेमू जोकिनन ने कहा कि 'जांच प्रधानमंत्री कार्यालय  के  आधिकारियों के फैसले पर केंद्रित होगी और किसी भी तरह से प्रधानमंत्री या उनकी आधिकारिक गतिविधियों से संबंधित नहीं है । ' 

मारिन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि वह जांच का स्वागत करती है और जब तक इस मामले में जांच चल रही है । किसी तरह का लाभ नहीं लेंगी

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना