लाइव न्यूज़ :

नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने पानी की बौछार की

By भाषा | Updated: January 31, 2021 10:32 IST

Open in App

यरूशलम, 31जनवरी (एपी) भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने शनिवार रात उन पर पानी की बौछार की। यहां मौसम बहुत सर्द है।

प्रदर्शनकारी हर हफ्ते यरूशलम में नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हैं और यह सिलसिला सात महीने से भी अधिक समय से चला आ रहा है हालांकि प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार करना आम बात नहीं है।

पुलिस की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। उसने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव किया, वस्तुएं फेंकी तथा पुलिस अवरोधकों को तोड़ने का प्रयास किया। इसमें एक अधिकारी मामूली रूप से घायल हो गया जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू पद पर नहीं रह सकते हैं क्योंकि उन पर धोखाधड़ी, विश्वासघात तथा रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा चल रहा है।

उन्होंने नेतन्याहू पर कोरोना वायरस संकट से ठीक से नहीं निपटने का भी आरोप लगाया है।

इजराइल में 23 मार्च को होने वाले चुनाव के लिहाज से तैयारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा