लाइव न्यूज़ :

जी20 शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 15, 2022 12:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर जी20 कार्य सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित की जानी चाहिए।उन्होंने ये भी कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है।पीएम मोदी ने कहा कि समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए विकासशील देशों को समयबद्ध और किफायती वित्त और प्रौद्योगिकी की सतत आपूर्ति आवश्यक है।

बाली (इंडोनेशिया): वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी ने खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा पर जी20 कार्य सत्र को संबोधित करते हुए कहा, "हमें ऊर्जा की आपूर्ति पर किसी तरह के प्रतिबंध को बढ़ावा नहीं देना चाहिए और ऊर्जा बाजार में स्थिरता सुनिश्चित करनी चाहिए।" 

पीएम ने कहा, "भारत स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है। भारत स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है। 2030 तक हमारी आधी बिजली नवीकरणीय स्रोतों से उत्पन्न होगी। समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए विकासशील देशों को समयबद्ध और किफायती वित्त और प्रौद्योगिकी की सतत आपूर्ति आवश्यक है।" उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान भारत इन सभी मुद्दों पर वैश्विक सहमति के लिए काम करेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन में बातचीत और कूटनीति के पक्ष में भारत के लंबे समय से चले आ रहे रुख को दोहराया और कहा कि हमें कीव में युद्धविराम के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा। उन्होंने यह भी कहा, "मैंने बार-बार कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्धविराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा।" जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

टॅग्स :जी20नरेंद्र मोदीरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल