लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी अमीरात रवाना, सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से होंगे सम्मानित

By भाषा | Updated: August 23, 2019 18:25 IST

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी की मोदी की यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा है। दो अन्य देशों में फ्रांस और बहरीन शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हो रहे हैं। अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के सफल समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी अबूधाबी के लिए रवाना हुए।’’

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा के दौरान वह यूएई सरकार द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ भी प्राप्त करेंगे।मोदी अबूधाबी के बाद बहरीन का दौरा करेंगे जहां वह सुल्तान शेख हमाद बिन ईसा अल खलीफा के साथ बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की अपनी सफल यात्रा के बाद शुक्रवार को यहां से अबूधाबी के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और अपने समकक्ष एडवर्ड फिलिप के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी की मोदी की यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा है। दो अन्य देशों में फ्रांस और बहरीन शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हो रहे हैं। अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण के सफल समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी अबूधाबी के लिए रवाना हुए।’’

संयुक्त अरब अमीरात की अपनी यात्रा के दौरान मोदी अबूधाबी के क्राउन प्रिंस, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ पारस्परिक हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करेंगे। वह विदेशों में कैशलेस लेनदेन के नेटवर्क का विस्तार करने के लिए औपचारिक रूप से रुपे कार्ड भी जारी करेंगे।

इस यात्रा के दौरान वह यूएई सरकार द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ भी प्राप्त करेंगे। मोदी अबूधाबी के बाद बहरीन का दौरा करेंगे जहां वह सुल्तान शेख हमाद बिन ईसा अल खलीफा के साथ बातचीत करेंगे।

वह खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिर श्रीनाथजी मंदिर के पुनर्विकास की औपचारिक शुरुआत के समय उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वह जी-7 की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को वापस फ्रांस जाएंगे। मोदी का बहरीन दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यहां की यह पहली यात्रा होगी। वह यात्रा के दौरान भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत करेंगे। 

टॅग्स :संयुक्त अरब अमीरातनरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल