लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने आज कोरोना महामारी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टेलीफोन पर की बातचीत

By अनुराग आनंद | Updated: April 6, 2020 14:29 IST

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पीएम नरेंद्र मोदी को आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को ऑस्ट्रेलियाई समाज जितना महत्व दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने संदेश दिया कि भारत सरकार यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारत में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को आवश्यक सुविधा और सहायता प्रदान किया जाएगा।पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ कोरोना वायरस पर रोकथाम को लेकर भी बात की।

नई दिल्ली: दुनिया भर के कई देशों में इस समय कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस दौरान एक देश के लोग दूसरे देशों में फंसे हुए हैं। ऐसे में काफी संख्या में भारतीय छात्र व पेशेवर लोग अस्ट्रेलिया में भी इस महामारी के बीच हैं, जो इस समय देश नहीं लौट सकते हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।  

इस बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश दिया कि भारत सरकार यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारत में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को आवश्यक सुविधा और सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। इसके बाद प्रधानमंत्री मॉरिसन ने भी पीएम मोदी को आश्वासन दिया कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को ऑस्ट्रेलियाई समाज जितना महत्व दिया जाएगा।

बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए उनकी सरकार द्वारा अपनाई जा रही और सरकारों की घरेलू प्रतिक्रिया रणनीतियों पर चर्चा की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीऑस्ट्रेलियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला