लाइव न्यूज़ :

सीओपी26 शिखर सम्मेलन के लिए ग्लासगो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: November 1, 2021 09:12 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

ग्लासगो, एक नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीओपी26 पर्यावरण शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए रविवार को ग्लासगो पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ग्लासगो पहुंच गया हूं। सीओपी26 में हिस्सा लूंगा, जहां मैं जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए और इस संबंध में भारत के प्रयासों को स्पष्ट करने के लिए विश्व के अन्य नेताओं के साथ काम करने को इच्छुक हूं।’’

ग्लासगो में होटल पहुंचने पर प्रधानमंत्री का ‘स्कॉटिश बैगपाइप’ की धुन पर स्वागत किया गया, जहां प्रवासी भारतीय प्रतिनिधियों का एक बड़ा समूह उनके स्वागत के लिए पहले ही मौजूद था, जिसने ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे भी लगाए।

मोदी ने इससे पहले ट्वीट कर ग्लासगो के लिए रवाना होने की जानकारी भी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रोम में सफल जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद ग्लासगो के लिए रवाना हो रहा हूं। इस शिखर सम्मेलन के दौरान हमें वैश्विक महत्व के मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श करने का मौका मिला, जैसे कि वैश्विक महामारी से निपटना, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना और नवाचार को आगे बढ़ाना।’’

जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रोम गए प्रधानमंत्री मोदी अब सोमवार सुबह स्कॉटलैंड में समुदाय के नेताओं और विद्वानों के साथ बैठक कर अपने यूरोपीय दौरे के ब्रिटेन चरण की शुरुआत करेंगे।

इसके बाद वह ग्लासगो में स्कॉटिश इवेंट कैंपस (एसईसी) में आयोजित होने वाले जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के रूपरेखा समझौते (यूएनएफसीसीसी) के लिए पक्षकारों के 26वें शिखर सम्मेलन (सीओपी-26) में वैश्विक नेताओं के सम्मेलन (डब्ल्यूएलएस) के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। मोदी वहां एक सत्र को भी संबोधित करेंगे।

मोदी उद्घाटन समारोह के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उद्घाटन समारोह में कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी और जॉनसन एक भाषण भी देंगे। जॉनसन ने पहले कहा था कि शिखर सम्मेलन ‘‘विश्व के लिए एक यथार्थ का क्षण’’ होगा और दुनिया के नेताओं से इसका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया था।

दो सप्ताह के शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘सभी यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या हम मौके का फायदा उठा पाएंगे या इसे गंवा देंगे।’’ ग्लासगो में दो सप्ताह तक करीब 200 देशों के प्रतिनिधि वैश्विक स्तर पर तापमान बढ़ने की साझा चुनौती से निपटने पर गहन चर्चा करेंगे। शिखर सम्मेलन 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला