लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन नीत सीओपी-26 कार्यक्रम में पारदर्शी वित्त की अपील की

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:27 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

ग्लासगो, दो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंगलवार को सीओपी-26 जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पहल वाले एक गोलमेज कार्यक्रम के दौरान बुनियादी ढांचा का निर्माण करने में महत्वपूर्ण पहलुओं के तहत पारदर्शी जलवायु वित्त सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बिल्ड बैक बेटर फॉर द वर्ल्ड’ (बी3डब्ल्यू) गोलमेज कार्यक्रम में भाग लिया, जिसे बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन ने भी संबोधित किया।

विदेश मंत्रालय ने कार्यक्रम के बारे में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचा निर्माण में चार पहलुओं को सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित किया : जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से उबरने की क्षमता तैयार करना, पारंपरिक ज्ञान को शामिल करना, गरीब और जोखिमग्रस्त समुदायों को प्राथमिकता देना तथा सभी देशों की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने वाले सतत एवं पारदर्शी वित्त मुहैया करना। ’’

भारत अपने पड़ोस में ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव ’ (बीआरआई) के तहत चीनी बुनियादी ढांचा के निर्माण पर आपत्ति जता रहा है। साथ ही, चीन और पाकिस्तान, पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुनियादी ढांचे की कई परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं।

बाइडन ने यह कहते हुए गोलमेज कार्यक्रम की शुरूआत की कि ग्लासगो सम्मेलन महत्वाकांक्षा व नवोन्मेष का एक दशक होना चाहिए।

बाइडन ने कहा, ‘‘मेरा बिल्ड बैक बेटर फ्रेमवर्क स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक निवेश करेगा, जो जलवायु संकट से निपटने के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण निवेश होगा और जो किसी भी विकसित राष्ट्र ने अब तक नहीं किया होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर पैनल और पवन चक्कियों के विनिर्माण का वित्त पोषण करेगा, जो भविष्य के ऊर्जा क्षेत्र के बढ़ते बाजार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'