लाइव न्यूज़ :

स्वेज नहर में फंसे जहाज को समुद्र की ऊंची लहरों की मदद से निकालने की योजना

By भाषा | Updated: March 27, 2021 12:00 IST

Open in App

स्वेज (मिस्र), 27 मार्च (एपी) स्वेज नहर में फंसे विशालकाय जहाज की कंपनी ने कहा है कि शनिवार को समुद्र में उठने वाली ऊंची लहरों की मदद से जहाज को निकालने की कोशिश की जाएगी।

जापानी कंपनी शोइ किसेन केके का ‘द एवर गिवन’ जहाज स्वेज शहर के समीप मंगलवार को नहर में फंस गया था, जिससे यातायात बाधित हो गया। यह जलमार्ग वैश्विक परिवहन के लिए अहम है।

शोइ किसेन के अध्यक्ष युकीतो हिगाकी ने शुक्रवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब ऊंची लहरें उठनी शुरू होगी, तो नौकाओं और कर्मचारियों की मदद से जहाज को निकालने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यातायात अवरुद्ध करने और बड़ी परेशानी खड़ी करने के लिए माफी मांगते हैं।’’

शोइ किसेन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने जहाज का भार कम करने के लिए उसके कंटेनरों को हटाने पर विचार किया है, लेकिन यह बहुत मुश्किल अभियान है। कंपनी ने कहा कि अगर जहाज को बाहर निकालने की कोशिशें विफल हो जाती है तो वह इस विकल्प पर विचार कर सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी