लाइव न्यूज़ :

नेपाल के विमान हादसे में 16 शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, 72 थे सवार , प्लेन के 2 टुकड़े हुए

By अनिल शर्मा | Updated: January 15, 2023 12:59 IST

येती एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने बताया है कि विमान में 68 यात्री और क्रू के 4 सदस्य सवार थे। घटनास्थल पर विमान में लगी आग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल पर विमान में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।विमान में 68 यात्री और क्रू के 4 सदस्य सवार थे। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया और बचाव कार्य जारी है।

काठमांडूः नेपाल में येती एयरलाइन्स का 72 सीटों वाला एक विमान रविवार क्रैश हो गया। यह विमान हादसा नेपाल के पोखरा इंटरनैशनल एयरपोर्ट और पुराने एयरपोर्ट के बीच रनवे पर हुआ। येती एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने बताया है कि विमान में 68 यात्री और क्रू के 4 सदस्य सवार थे।

नेपाल आर्मी के प्रवक्ता ने कहा कि अब तक कम से कम 16 शव बरामद किए गए हैं। और शव मिलने की आशंका है। विमान रविवार सुबह 10:33 बजे काठमांडू से उड़ा था। रिपोर्ट के मुताबिक विमान पहाड़ी में जा टकराया था जिसके बाद उसमें आग लग गई। मौक पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद हैं। बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

घटनास्थल पर विमान में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में विमान को आग की लपटों में धूं-धूं करके जलते देखा जा सकता है।  काठमांडू पोस्ट ने यति एयरलाइंस के एक प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के हवाले से बताया कि एटीआर 72 येति एयरलाइंस का विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विमान क्रैश की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

टॅग्स :विमान दुर्घटनानेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल