लाइव न्यूज़ :

पिज्जा हट के सहसंस्थापक फ्रैंक कार्नी का निधन

By भाषा | Updated: December 3, 2020 09:06 IST

Open in App

विचिटा (अमेरिका), तीन दिसंबर (एपी) अमेरिका के कंसास राज्य के विचिटा शहर में ‘पिज्जा हट’ की शुरुआत करने वाले फ्रैंक कार्नी का बुधवार को निमोनिया से निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।

कार्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर ‘पिज्जा हट’ की शुरुआत की थी।

‘विचिटा ईगल’ अखबार की खबर के अनुसार हाल में कार्नी कोविड-19 से स्वस्थ हुए थे लेकिन लंबे समय से वह अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। उनकी पत्नी और भाई ने बताया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे यहां आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

विचिटा स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान महज 19 साल की उम्र में ही फ्रैंक कार्नी ने अपने 26 वर्षीय भाई डैन के साथ मिलकर पिज्जा कारोबार शुरू किया था। कारोबार शुरू करने के लिए उन्होंने अपनी मां से 600 डॉलर उधार लिए थे।

कार्नी ने 1992 में विचिटा राज्य में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘जब आप कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कारोबार शुरू करते हैं तो आप यह नहीं सोचते हैं कि अर्थव्यवस्था कैसी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कभी यह नहीं सोचा कि व्हाइट हाउस में कौन है या बेरोजगारी दर क्या है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक उद्यमी हमेशा यही सोचता है कि उसके उत्पाद के लिए क्या कोई बाजार है? क्या मैं इसे बेच सकता हूं?’’

वर्ष 1977 में पेप्सीको कंपनी ने पिज्जा हट को 30 करोड़ डॉलर में खरीद लिया था। बाद के साल में उन्होंने कई कारोबार में हाथ आजमाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल