लाइव न्यूज़ :

समुद्री लुटेरों का तुर्की के मालवाहक पोत पर हमला : एक नाविक की हत्या की, 15 अन्य का अपहरण

By भाषा | Updated: January 24, 2021 13:25 IST

Open in App

अंकारा (तुर्की), 24 जनवरी (एपी) समुद्री लुटेरों ने पश्चिमी अफ्रीका के तट पर तुर्की के मालवाहक पोत पर हमला कर एक नाविक की हत्या कर दी है जबकि 15 अन्य का अपहरण कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जनकारी दी।

तुर्की के समुद्री निदेशालय ने बताया कि एम/वी मोजार्ट नामक पोत के चालक दल सदस्यों ने शुरुआत में खुद को सुरक्षित स्थान पर बंद कर लिया था लेकिन करीब छह घंटे बाद लुटेरे वहां पहुंच गए, इस दौरान हुए संघर्ष में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई।

तुर्की की मीडिया ने मृत चालक दल सदस्य की पहचान अजरबैज़ान निवासी एवं पेशे से इंजीनियर फरमान इस्मायीलोव के तौर पर की है जो पोत पर एक मात्र गैर तुर्की सदस्य थे।

तुर्की की सरकारी संवाद एजेंसी अनादोलु के मुताबिक शनिवार को पोत में सवार अधिकतर चालक दल का अपहरण करने के बाद लुटेरों ने तीन नाविकों के साथ पोत को गिनी की खाड़ी में छोड़ दिया गया है।

एजेंसी के मुताबिक पोत इस समय गैबोन के बंदरगाह जेंटिल की ओर बढ़ रहा है।

तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने पोत पर बचे वरिष्ठ अधिकारी से दो बार बात की है।’’

कार्यालय ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति ने अपहृत चालक दल के सदस्यों की सकुशल वापसी का आदेश भी जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि लाइबेरिया का ध्वज लगा मोजार्ट नामक पोत नाइजीरिया के लागोस से दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन जा रहा था और शनिवार सुबह द्विपीय देश साओ टोमे एंड प्रिंसीप से 185 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में इसका अपहरण किया गया।

खबरों के मुताबिक समुद्री लुटेरों ने पोत की अधिकतर प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया है केवल नेविगेशन प्राणाली को छोड़ा है ताकि चालक दल के सदस्य बंदरगाह तक पहुंच सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात