लाइव न्यूज़ :

पट्टे के विवाद में मलेशिया में विमान जब्त होने पर पीआईए ने आयरिश कंपनी को चुकाए 70 लाख डॉलर

By भाषा | Updated: January 23, 2021 18:45 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 जनवरी पट्टे की रकम को लेकर हुए विवाद में क्वालालंपुर हवाईअड्डे पर 170 यात्रियों वाले पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के विमान को जब्त किये जाने के एक हफ्ते बाद राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने लंदन उच्च न्यायालय को बताया कि उसने एक आयरिश जेट कंपनी को 70 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया है।

दुनिया टीवी की खबर के मुताबिक पीआईए ने शुक्रवार को लंदन उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश को बताया कि उसने डबलिन स्थित एयरकैप द्वारा पट्टे पर लिये गए दो विमानों के मामले में पेरेग्रीन एविएशन चार्ली लिमिटेड को करीब 70 लाख अमेरिकी डॉलर की रकम चुकाई है।

एयरकैप को विमानों के पट्टे की रकम का भुगतान नहीं करने से संबंधित मामले में स्थानीय अदालत के आदेश के बाद मलेशियाई अधिकारियों ने पिछले हफ्ते क्वालालंपुर हवाईअड्डे पर पीआईए के बोइंग-777 विमान को जब्त कर लिया था।

खबर में कहा गया कि पीआईए और एयरलाइंस दोनों के वकीलों ने शुक्रवार को अदालत से मामले में सुनवाई की अगली तारीख देने का अनुरोध किया। ऐसी उम्मीद है कि अदालत द्वारा पीआईए के खिलाफ कोई आदेश पारित किये जाने से पहले ही समझौते के तहत पूरी रकम अदा कर दी जाएगी।

डबलिन स्थित एयरकैप के वकील ने अदालत को बताया, “वादी की स्थिति यह है कि आज प्रतिवादी (पीआईए) द्वारा रकम का भुगतान किया गया है।”

खबर के मुताबिक, अदालत को बताया गया कि पीआईए ने जुलाई से ही रकम का भुगतान नहीं किया और उसे एयरलाइंस को हर महीने पांच लाख 80 हजार अमेरिकी डॉलर की रकम देनी थी। ऐसा नहीं होने पर वाद दायर किया गया।

पीआईए ने अपनी दलील में कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण विमानन उद्योग पर गंभीर असर पड़ा है और ऐसे में रकम में कमी की जानी चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि इसबीच पट्टे पर विमान देने वाली कंपनी पीआईए की गतिविधियों पर नजर रख रही थी और जैसे ही उसे यह जानकारी मिली कि उड़ान संख्या- 895 के मलेशिया में हवाईअड्डे पर उतरने का कार्यक्रम है उसने अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन पट्टा कानून के तहत स्थानीय अदालत में विमान को जब्त किये जाने के लिये अर्जी दायर कर दी।

एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि बोइंग-777 विमान को लंदन उच्च न्यायालय के आदेश जारी करने के बाद जब्त कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब