लाइव न्यूज़ :

फिलीपीनी वायुसेना का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, छह कर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 13:25 IST

Open in App

मनीला, 24 जून (एपी) फिलीपीन में वायुसेना का एक ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान उत्तरी मनीला में बुधवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसमें सवार सभी छह कर्मियों की मौत हो गई।

रक्षा सचिव डेल्फिन लोरेनजाना ने बताया कि एस-70आई ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। इसमें तीन पायलट और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।

वायुसेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मेनार्ड मारियानो ने बताया, ‘‘कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला।’’ उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना की जांच के बीच इस तरह के अन्य हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल रोक दिया गया है।

मारियानो ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर पाम्पांगा प्रांत के क्लार्क से दो घंटे के प्रशिक्षण अभ्यास के लिए रवाना हुआ था लेकिन समय पर नहीं लौटा तो तलाश अभियान शुरू हुआ और बाद में इसका मलबा मिला।

फिलीपीन, एशिया के उन देशों में शामिल हैं, जहां आधुनिक सैन्य सामानों की कमी है और इसके आधुनिकीकरण के लिए एक सैन्य कार्यक्रम के तहत 2019 में 241 मिलियन डॉलर में 16 ब्लैकहॉक खरीदने के सौदे को रक्षा विभाग ने मंजूरी दी थी। यह हेलीकॉप्टर उन छह हेलीकॉप्टरों में शामिल है, जिसे नवंबर में सेना को सौंपा गया था। बाकी के हेलीकॉप्टर एक साल के भीतर मिलने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल