लाइव न्यूज़ :

Philadelphia shooter News: तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध ने न्यू जर्सी के घर में खुद को बंद किया और लोगों को बंधक बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2024 11:57 IST

Philadelphia shooter News: पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय संदिग्ध बेघर है और वह गोलीबारी में मारे गए लोगों को पहले से जानता था।

Open in App
ठळक मुद्दे‘फॉल्स टाउनशिप’ पुलिस ने बताया कि टाउनशिप में दो स्थानों पर गोलीबारी हुई।संदिग्ध ने एक वाहन लूट लिया और वह न्यू जर्सी के ट्रेंटन चला गया।खुद को बंधकों के साथ एक घर में बंद कर लिया।

Philadelphia shooter News: अमेरिका में फिलाडेल्फिया के एक उपनगर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद संदिग्ध ने न्यू जर्सी के एक घर में खुद को बंद कर लिया और उसने लोगों को बंधक बना रखा है। फिलाडेल्फिया के उपनगर में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के कारण ‘सेंट पैट्रिक्स डे’ परेड रद्द करनी पड़ी और बच्चों का ‘थीम पार्क’ बंद करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय संदिग्ध बेघर है और वह गोलीबारी में मारे गए लोगों को पहले से जानता था।

‘फॉल्स टाउनशिप’ पुलिस ने बताया कि टाउनशिप में दो स्थानों पर गोलीबारी हुई। उसने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने एक वाहन लूट लिया और वह न्यू जर्सी के ट्रेंटन चला गया, जहां उसने खुद को बंधकों के साथ एक घर में बंद कर लिया। मिडलटाउन टाउनशिप पुलिस ने कहा कि संदिग्ध का संबंध बक्स और ट्रेंटन में कुछ घरों से है और वह ‘‘मुख्य रूप से ट्रेंटन में रहता है।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाक्राइम न्यूज हिंदीहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल